भाजपा राजस्थान द्वारा पूरे प्रदेश में चलाये जा रहे नहीं सहेगा राजस्थान अभियान के तहत भाजपा मोमासर मंडल द्वारा काली पट्टी बाँध कर महिला अत्याचार, दलित अत्याचार, भ्रष्टाचार, किसानों की कर्ज माफी, पेपर लीक सहित कई मुद्दो पर नारे लगाकर मौजूदा गहलोत सरकार के खिलाफ विरोध जताया।
इस दौरान पूर्व जिला परिषद सदस्य सुभाष कमलिया, पूर्व सरपंच जेठा राम भामू, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष बजरंग प्रजापत, अशोक सांखोलिया, भवरलाल गोदारा, रणजीत भामू, हरिराम सारण सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment